ब्रेकिंग न्यूज़

 राज्य की विकास दर और अमृत काल के विजन को दोगुना करने का लक्ष्य

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह बजट अमृत काल के विजन और राज्य की विकास दर को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ तैयार किया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। रानी दुर्गावती योजना इस बजट की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक है। इसके तहत बच्चियों के 18 वर्ष पूरे होने पर उन्हें 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। विवाहित महिलाओं को वार्षिक 12,000 रुपये की सहायता जारी रखने के लिए भारी भरकम बजट का प्रावधान किया गया है। शहरी क्षेत्र में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 से अधिक नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण का प्रस्ताव है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि यह बजट युवा-शक्ति के लिए नए विश्वास और अवसरों का आलोक फैला रहा है। बजट में युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर दिया गया है। नए मेडिकल कॉलेज एवं 5 नालंदा लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव बजट में रखी गई है जिसका सीधा लाभ युवाओं को होगा। राजनांदगांव में नए फिजियोथेरेपी कॉलेज स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रिपलआईटी में अधोसरचना विकास हेतु 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है वहीं नवीन सीजी आईटी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, जशपुर एवं जगदलपुर में सीजी आईटी सस्थानों हेतु 38 करोड रु. का प्रावधान एवं आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन हेतु 50 करोड का प्रावधान किया गया है। स्वामी विवेकानद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रु. का प्रावधान है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोकसिंह ठाकुर ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण के दृष्टिगत कृषि क्षेत्र इस बजट की रीढ़ बना हुआ है। इस वर्ष कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य खेती में आधुनिक तकनीक, बेहतर इनपुट और उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि  विद्युत पंपों हेतु बिजली सब्सिडी के लिए 5,500 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए 250 करोड का प्रावधान किया गया है। डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत 90 करोड़ जिसमें जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रों उन्नयन शामिल है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के लिए 80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए 200 सीटर छात्रावास रायपुर में बनाने का लक्ष्य इस बजट में रखा गया है।  26 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने की स्वीकृति मिलने से इसका सीधा लाभ गरीब हितग्राहियों को मिलेगा। 
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में जनजातीय विकास की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने बजट में पीएम जनमन योजना के लिए 720 करोड़ का प्रावधान किया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान हेतु 200 करोड़ एवं तेंदूपत्ता संग्राहकों हेतु चरण पादुका योजना के लिए 60 करोड रु. का प्रावधान होने से जनजातीय क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के विधानसभा में प्रस्तुत बजट में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्गों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए बुनियादी ढांचे और शिक्षा पर निवेश बढ़ाया गया है। 25 एसटी प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों हेतु 75 करोड का प्रावधान रखा है जो अनुसूचित समुदाय के हितकर है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मख्मूर इकबाल खान ने इस बजट को ऐतिहासिक एवं सर्वहितैषी बताया है।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english