ब्रेकिंग न्यूज़

 शासकीय आयुर्वेद औषधालय डुंडेरा ने दुर्ग संभाग में हासिल किया प्रथम स्थान

 -उत्कृष्ट सेवा और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए मिला पुरस्कार कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद  । प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में बालोद जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अंतर्गत संचालित ’’आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय, डुंडेरा को उसकी उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतर प्रबंधन के लिए कायाकल्प 2024 के तहत दुर्ग संभाग में प्रथम स्थान से पुरस्कृत किया गया है। विगत दिनों राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डुंडेरा औषधालय की टीम को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
कायाकल्प 2024 के तहत प्रदेश भर की ’’1172 आयुष संस्थाओं’’ ने हिस्सा लिया था। इसके तहत स्वच्छता, रोगी संतुष्टि, औषधियों की उपलब्धता और उपचार की गुणवत्ता जैसे कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए डुंडेरा औषधालय ने दुर्ग संभाग की सभी संस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस केंद्र की सफलता का मुख्य आधार यहाँ मिलने वाली उच्च स्तरीय सुविधाएं हैं, जो ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की परिभाषा बदल रही है। यहाॅ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श के साथ ही जटिल और पुराने रोगों का सटीक निदान। शासन द्वारा निर्धारित शुद्ध और प्रभावकारी आयुर्वेदिक दवाओं की निरंतर उपलब्धता। शरीर के शुद्धिकरण के लिए पंचकर्म एवं प्राकृतिक चिकित्सा की आधारभूत सुविधाएं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग अभ्यास और परामर्श। रोगियों के मानसिक सुकून के लिए औषधालय परिसर में गार्डन और उच्च स्तर की साफ-सफाई। मरीजों के उपचार का व्यवस्थित और आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन सहित अन्य सुविधाओं ने डुंडेरा औषधालय को यह उपलब्धि हासिल करने में मदद की है। 
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में आयुष विभाग की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डुंडेरा औषधालय ने यह साबित किया है कि समर्पण और टीम भावना से ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं। यह जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि डुंडेरा औषधालय के केंद्र के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलराम अग्रवाल, फार्मासिस्ट श्री उत्तम नेताम, औषधालय सेवक श्री नंदलाल निराला और श्री शौभित राम नायक की कड़ी मेहनत से डुंडेरा औषधालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है, यह टीम अन्य औषधालयों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english