नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन औऱ रामकी कम्पनी के मध्य नेताजी सुभाष स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया
-मैत्री मैच निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन ने रामकी कम्पनी इलेवन से 126 रनों से जीता
-नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर पहुंची, स्वास्थ्य विभाग औऱ रामकी कम्पनी की टीमों का किया उत्साहवर्धन, रायपुर नगर निगम की सकारात्मक पहल को सराहा
-झोला बैंक औऱ बर्तन बैंक लगा रही महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं के स्टाल का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, नागरिकों से झोला बैंक औऱ बर्तन बैंक का जीवन में सदुपयोग शहर में स्वच्छ औऱ स्वस्थ पर्यावरण हेतु करने की विनम्र अपील
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग औऱ स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा रायपुर में स्वच्छता के लिए सकारात्मक पहल की गयी है.
इसके अंतर्गत रविवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन औऱ रामकी कम्पनी इलेवन के मध्य निर्धारित सीमित 10 ओवरों का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट पर 180 रन बनाये, जबकि रामकी इलेवन की टीम मात्र 54 रन बनाकर 126 रनों से पराजित हो गयी. मैच पूरी तरह मैत्रीपूर्ण रहा, जिसमें नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने इसे नगर निगम रायपुर स्वच्छता के लिए सकारात्मक पहल बताया. उन्होंने कहा कि इससे रायपुर शहर की स्वच्छता के कार्य में लगी स्वास्थ्य विभाग औऱ रामकी कम्पनी के अधिकारियों औऱ कर्मचारियों का दैनिक कार्य में होने वाला तनाव कम हो सकेगा औऱ वे आपसी समन्वय रखकर रायपुर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को औऱ अधिक बेहतर बनाकर शहर के लिए सकारात्मक परिणाम दे सकेंगे.
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर साहू, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, पार्षद श्री राजेश देवांगन, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु,जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर, रामकी कम्पनी के लोकल हेड श्री योगेश कुमार,की मंच पर उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन की विजेता औऱ रामकी कम्पनी इलेवन की उपविजेता क्रिकेट टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाणपत्र प्रदत्त किये. मैत्री क्रिकेट मैच के दौरान रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन शाखा औऱ रामकी कम्पनी के अधिकारीगणों औऱ कर्मचारीगणों की मंच पर उपस्थिति रही.
इसके पूर्व नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने वहाँ शास्त्री बाजार में झोला बैंक लगाने वाली जय माता दी महिला स्वसहायता समूह औऱ नेहरू नगर चांदनी चौक सामुदायिक भवन में बर्तन बैंक लगाने वाली प्रगति महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के स्टाल का प्रत्यक्ष निरीक्षण नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु की उपस्थिति में किया औऱ सभी नागरिकों से शहर में स्वच्छ औऱ स्वस्थ पर्यावरण हेतु झोला बैंक औऱ बर्तन बैंक का जीवन में पूर्ण सदुपयोग करने की विनम्र अपील की.






.jpg)


Leave A Comment