महाराष्ट्र मंडल में आज शाम को जलेगी कंडे, गोकाष्ठ की होली
रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में सोमवार शाम को सात बजे होली जलाई जाएगी। मंडल सचिव चेतन दंडवते ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल पर्यावरण का संरक्षण के उद्देश्य से लगभग 11 वर्षों से लकड़ी की जगह कंडे और गोकाष्ट के उपयोग को प्राथमिकता देने की मुहिम चला रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र मंडल के तिकोने पार्किंग स्थल पर कंडे- गोकाष्ठ की होली जलाई जाएगी। साथ ही इसके लिए कालोनियों व मोहल्लों की होली समितियों को जागरूक और प्रेरित भी किया जा रहा है।
मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने मंडल के सभी आजीवन सभासदों के साथ-साथ आमजनों से भी अपील की है कि होली प्राकृतिक रंगों से जमकर खेलें, लेकिन पानी के दुरुपयोग से बचें। स्वयं भी कम से कम पानी का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए तैयार करें। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों, सभासदों से अधिक से अधिक संख्या में होली दहन कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है। file photo














Leave A Comment