महिला सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों की सेवाओं को किया सम्मानित
रायपुर/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 8 के महोबा बाजार स्थित जोन कार्यालय परिसर में नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित मिलकर नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत 15 स्वच्छता दीदियों और जोन 8 स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सेवारत 50 महिला सफाई कर्मचारियों की सेवाओं को सराहते हुए उन्हें मंच पर बुलाकर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया और महिला सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं. इस दौरान मंच पर नगर निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा एवं श्री बंजारे की उपस्थिति रही.
इस अवसर पर महिला सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ओर महिला स्वसहायता समूहों की स्वच्छता दीदियों ने नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान किया.साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उन्हें हार्दिक शुभकामनायें स्वच्छता दीदियों और महिला सफाई कर्मचारियों ने दी.



.jpg)






Leave A Comment