ब्रेकिंग न्यूज़

महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री राजवाड़े

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों का सम्मान, ‘पिंक रूम’ का उद्घाटन
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर प्रेस क्लब में WO मन उत्सव 2026 के अंतर्गत मीडिया महिला शक्ति संगम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पत्रकार शामिल हुईं। कार्यक्रम में कलमकार नारी थीम के तहत महिला पत्रकारों के लिए विभिन्न प्रेरक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जनता कांग्रेस जोगी की नेत्री रेणु जोगी तथा एएसपी अर्चना झा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने महिला पत्रकारों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिला पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाकर सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि महिला पत्रकार समाज की आवाज को मजबूती से सामने लाने का काम कर रही हैं और ऐसे आयोजन महिलाओं को प्रेरणा देने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम ने कहा कि मीडिया में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता को मजबूत बनाती है।
रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और पत्रकारिता में उनका योगदान शहर और समाज के विकास की दिशा तय करने में अहम है। जनता कांग्रेस जोगी की नेत्री रेणु जोगी ने महिला पत्रकारों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महिला पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं एएसपी अर्चना झा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की साझा जिम्मेदारी है और मीडिया इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल मड़ई के अंतर्गत महिला पत्रकारों के बीच आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए विजेता और उपविजेता टीमों को 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
इस अवसर पर उन्होंने महिला पत्रकारों के लिए बनाए गए नवनिर्मित ‘पिंक रूम’ का उद्घाटन भी किया और इसे महिला पत्रकारों के लिए बेहतर कार्य वातावरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, डांस प्रतियोगिता और टैलेंट कॉन्टेस्ट जैसे आयोजन भी किए गए। डीजे की धुन पर महिला पत्रकार अतिथियों के साथ थिरकती नजर आईं। महिलाओं से जुड़े लोकप्रिय गीतों पर माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया, जहां महिला पत्रकार खुद को नाचने-गाने से रोक नहीं पाईं और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम में आयोजित, प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में ज्योति ठाकुर, अमृता शर्मा,आकांक्षा दुबे, आकांक्षा शर्मा, विनीत मंडल, रेखा, वर्षा यादव और मोनिका को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रेस क्लब द्वारा क्राउन पहनकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, महासचिव श्री गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश यदु, संयुक्त सचिव श्रीमती निवेदिता साहू, श्री भूपेश जांगड़े प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर, प्रकाश शर्मा, पूर्व महासचिव संदीप पुरानिक, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, गोकुल सोनी, प्रदीप दुबे, जाकिर घुरसेना, व्यास पाठक, प्रिया पाठक, कौशल तिवारी, प्रदीप डढ़सेना, नरेंद्र बंगाले, राजेंद्र निगम सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ और महिला पत्रकार उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और सम्मान का सकारात्मक संदेश भी/

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english