महाराष्ट्र मंडल के नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का कोरबा में मंचन 21 को
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के हिंदी नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ का पांचवीं बार मंचन शनिवार, 21 मार्च को कोरबा में होने जा रहा है। 90 मिनट के मूल मराठी नाटक के हिंदी रूपांतरित ‘मैं अनिकेत हूं में अनिकेत की केंद्रीय भूमिका वरिष्ठ रंगसाधक शशि वरवंडकर ने और उनकी पत्नी मीनाक्षी शर्मा का रोल डॉ. अनुराधा दुबे निभा रही हैं। महाराष्ट्र मंडल कोरबा और रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के सहयोग से चर्चित हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूं” का मंचन शनिवार, 21 मार्च को कोरबा में किया जाएगा।
नाटक में चेतन दंडवते, दिलीप लांबे, प्रकाश खांडेकर, रंजन मोडक, रविंद्र ठेंगड़ी, समीर टुल्लू, भारती पलसोदकर, विनोद राखुंडे, पंकज सराफ और श्याम सुंदर खंगन की अहम भूमिकाएं हैं। इस नाटक के अब तक हुए चार मंचन में से इस बार दो कलाकार डॉ. प्रीता लाल और डॉ. अभया जोगलेकर कोरबा के मंचन में नहीं रहेंगी। उनकी जगह सुमीता रायजादा को स्थान दिया गया है। बताते चलें कि नाटक ‘मैं अनिकेत हूं’ अपने गहन संवादों, सजीव अभिनय और विचारोत्तेजक कथ्य के माध्यम से एक व्यक्ति के पहचान को तलाशने की संवेदनशील कोशिश है, जो दर्शकों से भी सवाल करती है।
हाल ही में रोटरी क्लब ऑफ कोरबा और महाराष्ट्र मंडल की हुई संयुक्त बैठक में नाटक के मंचन को लेकर अहम निर्णय लिया गया। रोटरी क्लब ने यह भी निर्णय लिया गया है कि नाटक से प्राप्त आय समाज कल्याण के कार्यों में उपयोग की जाएगी। विशेष रूप से आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने में असमर्थ मेधावी विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा। बताते चलें कि अभी तक इस नाटक का मंचन महाराष्ट्र मंडल रायपुर, एम्स रायपुर, नूतन कला निकेतन बालाघाट और महाराष्ट्र मंडल धमतरी में किया जा चुका है।









.jpg)

.jpg)
Leave A Comment