बालोद जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता...
अफवाहों से बचें....जागरूक नागरिक बनें
बालोद/ जिले में घरेलू एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। कृपया अनावश्यक रूप से गैस की बुकिंग न करें।
संयुक्त जिला कार्यालय में आज जिले के सभी घरेलू एलपीजी गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित कर, उपलब्ध स्टॉक एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर सहित जिले के सभी गैस एजेंसी संचालक मौजूद थे।
आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क करें।














Leave A Comment