नगर निगम जोन 1 द्वारा खमतराई स्कूल के सामने डेली नीड्स दुकान और ठेले को कोटपा एक्ट अंतर्गत तत्काल किया सीलबंद
रायपुर - रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ सजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में शासन के कोटपा एक्ट के प्रावधान अनुसार जोन क्षेत्र की स्कूलों के आस पास पान ठेलो एवं नशे के सामानो के विक्रय केन्द्रों में व्यापक अभियान चलाकर कार्यवाही स्थल पर कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियता श्री शरद देशमुख एवं अन्य सबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में की गई है।
कार्यवाही में आज जोन 1 अतर्गत खमतराई स्कूल के सामने डेली नीड्स की दुकान और ठेला को व्यवस्था सुधार हेतु नशे की वस्तुए मिलने पर तत्काल स्थल पर कोटपा एक्ट अतर्गत सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई। जोन 1 नगर निवेश विभाग ने अभियान चलाकर जोन क्षेत्र अतर्गत भनपुरी स्कूल एवं अन्य क्षेत्रो की स्कूलो के आस पास पान ठेलो और नशे की वस्तुओ के विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और बड़ी मात्रा में गुटखा तम्बाखू, सिगरेट आदि नशे की वस्तुजो की जप्ती कर ली और संबंधित पान ठेला एवं दुकान संचालको को भविष्य में लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही शासन के कोटपा एक्ट प्रावधान अनुसार करने की चेतावनी जोन 1 जोन कमिश्नर के मार्गनिर्देशन में दी गई।



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


Leave A Comment