जोन-5 के नये आयुक्त ने किया जोन क्षेत्र का निरीक्षण
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-5 अंतर्गत टेनिस कोर्ट, पाथवे एवं वाटर एटीएम का निरीक्षण किया गया। नागरिको की सुविधा के लिए साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने कहा गया है।
जोन-5 आयुक्त अजय गौर द्वारा सेक्टर 5 सड़क 32 में बने टेनिस कोर्ट का निरीक्षण किया गया। खिलाड़ियो की सुविधा को देखते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने कहा गया है। जगन्नाथ मंदिर के समीप पाथवे का अवलोकन किया गया है। पाथवे लगाने से आस-पास के सड़को की सुन्दरता बना हुआ है। सड़क 29 में गर्मी के दिनों में नागरिको को ठंठे पानी की सुविधा के लिए विधायक निधि से वाटर एटीएम लगाया गया है। जिसका निरीक्षण किया गया, वर्तमान में वाटर एटीएम चालू है, जिससे नागरिको को गर्मी से निजात मिल सके। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्वेता माहेश्वर, उप अभियंता शंकर सुमन मरकाम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, उप राजस्व निरीक्षण निलेश बागड़े, स्वच्छता निरीक्षक सूर्या सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।







.jpg)






Leave A Comment