ब्रेकिंग न्यूज़

 व्यापम द्वारा सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

 रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा सहायक मानचित्रकार (सिविल) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन आज जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में किया गया। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक आयोजित हुई।परीक्षा के लिए आवश्यक गोपनीय परीक्षा सामग्री का वितरण सुबह 09:00 बजे जिला कोषालय, कलेक्ट्रेट रायपुर से किया गया। परीक्षा में कुल 3728 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1773 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।परीक्षा समाप्ति के पश्चात सभी केंद्रों से गोपनीय परीक्षा सामग्री को समन्वयक केंद्र शासकीय नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय, जी.ई. रोड रायपुर में जमा कराया गया। इसके बाद समन्वयक केंद्र से संबंधित सामग्री को दोपहर 03:30 बजे जिला कोषालय, कलेक्ट्रेट रायपुर में सुरक्षित रूप से जमा किया गया। प्रशासनिक व्यवस्था एवं निगरानी के बीच परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुसार संपन्न हुआ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english