ब्रेकिंग न्यूज़

 खरीफ मौसम हेतु कृषकों को उर्वरकों का अग्रिम उठाव करने की अपील

 महासमुंद  / वर्तमान में रबी मौसम समाप्ति की ओर है एवं खरीफ मौसम प्रारंभ होने वाला है इस परिप्रेक्ष्य में जिले के सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक के भण्डारण का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, आज की स्थिति में जिले के सहकारी समितियों में 7282 टन यूरिया, 6196 टन एसएसपी, 2527 टन डीएपी, 1119 टन एमओपी एवं 1437 टन एनपीके उपलब्ध है, कृषकों से अपील की गई है कि वे परेशानियों से बचने के लिए तत्काल उर्वरकों का अग्रिम उठाव करना प्रारंभ करें। माह जुलाई से सितम्बर के बीच यूरिया उर्वरक की मांग ज्यादा रहती है, इसलिए कृषक भाई अपनी रकबे के अनुसार उर्वरकों का उठाव करें।
उपसंचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप ने निजी विक्रेताओं से अपील की है कि वे बिना लाइसेंस के बीज, खाद एवं कीटनाशी का व्यापार नहीं करें। बिना लाइसेंस के व्यापार करते पाए जाने पर नियमों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जो व्यक्ति नया लाइसेंस बनवाना चाहते है वे बीज के लिए एक हजार रुपए, उर्वरक हेतु 1250 रुपए एवं कीटनाशी हेतु एक हजार 500 रुपए (ग्रामीण) एवं 7 हजार 500 रुपए (शहरी) चालान एवं अन्य दस्तावेजों सहित संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क स्थापित कर लाइसेंस के प्रकरण जमा करना सुनिश्चित करें। महासमुंद विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री मनीराम उइके मो.नं. 9706103649, बागबाहरा विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जी.पी शरणागत मो.नं. 8226000146, पिथौरा विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बृजेश तुरकाने मो.नं. 62611364266, बसना विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती उषा कांति खेस मो.नं. 6260988073 एवं सरायपाली विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बुंदरलाल मिर्धा के मो.नं. 6261181878 पर संपर्क कर सकते है। file photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english