ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए

-कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 62 आवेदन
 महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  आयोजित जनदर्शन के माध्यम से जिले से संबंधित विभिन्न मांगों और शिकायतों से जुड़े 62 आवेदन नागरिकों से मुलाकात कर प्राप्त किए। इस अवसर पर  उपस्थित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभाकक्ष में ही आवेदक से आमने सामने रूबरू कराकर मौके पर कई आवेदनों का निराकरण किए, वहीं जिले के अनुभाग के राजस्व अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़कर जनदर्शन से जुड़े आवेदनों के निराकरण के लिए मौजूद रहे।
कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में ग्राम बुंदेली के कबीर आश्रम में भवन निर्माण एवं मरम्मत, मजदूरी भुगतान, इलाज में मदद एवं कानूनी कार्यवाही, गैस एजेंसी संचालक की शिकायत, मचेवा में जल उपलब्ध कराने, मत्स्य समिति से पृथक करने, पासीद में रेत लोडिंग में श्रमिकों को लेने, दिव्यांग द्वारा स्वरोजगार के लिए कम्प्यूटर सिस्टम की मांग, नौकरी दिलाने, निलंबन के विरुद्ध शिकायत, निर्विरोध चुनाव का प्रोत्साहन राशि, पंचो का मानदेय, आरंगी समिति में नियमित प्रबंधक की व्यवस्था, पूर्वज की जमीन पर प्रताड़ित करने वाले के विरुद्ध शिकायत, अवैध मलबा हटाने, विद्युत खम्भा हटाने, विद्युत कनेक्शन हटाने, ग्राम पटेल को हटाने, नौकरी को नियमित करने, वन विभाग अंतर्गत सड़क का बरसाती मरम्मत स्वीकृति दिलाने शामिल थे।
  योजनाओ से लाभ के लिए प्राप्त आवेदन में पीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि, महतारी वंदन राशि, पेंशन, पीएम आवास की दूसरी किश्त, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र से संबंधित थे। वहीं राजस्व मामले में, ग्राम लाफीन खुर्द में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, सयुंक्त खाता में सभी सदस्यों के सहमति के बिना समिति में पंजीयन नहीं करने, एग्रीस्टेक पर रोक लगाने, पटवारी के विरुद्ध शिकायत, गली से अवैध कब्जा हटाने, बंटवारा, फसल गिरदावरी में त्रुटि सुधार, भूमि रिकार्ड में नाम जुड़वाने, फौत नामांतरण में नाम सुधार के आवेदन प्राप्त हुए।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english