ब्रेकिंग न्यूज़

 जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला बिलासपुर में एनएबीएल का ऑनसाइट सर्विलांस संपन्न

बिलासपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला बिलासपुर में एनएबीएल (राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड) के तहत ऑनसाइट सर्विलांस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह सर्विलांस सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली की असेसर टीम द्वारा 14 एवं 15 मार्च 2026 को किया गया। इस दौरान प्रयोगशाला में किए जा रहे पेयजल नमूनों के परीक्षण की गुणवत्ता, सटीकता तथा ISO/IEC 17025:2017 मानकों के अनुरूपता का गहन मूल्यांकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली, उपकरणों के कैलिब्रेशन, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, रिकॉर्ड संधारण एवं परीक्षण प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही तकनीकी सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए, जिससे भविष्य में परीक्षण कार्य और अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय हो सके।
दो दिवसीय सर्विलांस के दौरान गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। यह प्रक्रिया प्रयोगशाला की विश्वसनीयता बढ़ाने तथा परीक्षण परिणामों की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रक्रिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english