ब्रेकिंग न्यूज़

 जनगणना 2027 संपादित किए जाने हेतु प्रशिक्षण आयोजित

-प्रथम चरण में मकान सूचीकरण 1 मई से 31 मई तक किया जाएगा
-द्वितीय चरण फरवरी 2027 में
-सफल जनगणना के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक - कलेक्टर श्री लंगेह
 महासमुंद  / जनगणना 2027 को संपादित करने हेतु जिले में आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला गणना अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, जनगणना प्रशिक्षक श्री अशोक मिश्रा, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक श्री मनोज कुमार महिलांगे, जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व), समस्त चार्ज अधिकारी ग्रामीण से तहसीलदार एवं नगरीय से मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा उनके डीलिंग स्टाफ उपस्थित हुए।
जनगणना 2027 को संपादित करने हेतु जनगणना निदेशालय रायपुर के प्रशिक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल होगा, जनगणना 2027 को दो चरणों में संपादित किया जाना है। प्रथम चरण का कार्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई-2026 से 31 मई-2026 तक एवं द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संपादित कराया जाएगा। जनगणना का कार्य अति महत्वपूर्ण होने के कारण समय पर पूर्ण करने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना 2027 को  ¼CMMS½  पोर्टल पर मकान सूचीकरण ब्लॉक निर्माण  ¼HLBC½ वेब एप्लिकेशन में बनाना एवं  ¼CMMS½ पोर्टल में प्रगणक एवं पर्यवेक्षको की यूजर आई. डी. जनरेट करने का कार्य 31 मार्च 2026 तक अनिवार्यतः पूर्ण कर लें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रगणकों के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक चार्ज ऑफिसर कार्यालय के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से संपादित कर लें। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स द्वारा ही तहसील मुख्यालयों में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, संपूर्ण कार्य की ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एवं ¼CMMS½ पोर्टल द्वारा पर्यवेक्षण की सुविधा होगी। जिला जनगणना अधिकारी श्री मनोज कुमार खाण्डे द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english