ब्रेकिंग न्यूज़

ई-ऑफिस क्रियान्वयन में दुर्ग संभागीय कार्यालय का दबदबा कायम

- संभाग आयुक्त श्री राठौर के मार्गदर्शन में ई-आफिस का सफल संचालन
 दुर्ग/
सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, गतिशीलता और पेपरलेस गवर्नेंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन में दुर्ग संभागीय कार्यालय ने पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। प्राप्त नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ई-फाइल काउण्ट के मामले में संभागीय कार्यालय दुर्ग 1373 फाइलों के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान में रहते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। यह उपलब्धि संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर के कुशल मार्गदर्शन और उनके द्वारा दी गई निर्देशन का प्रतिफल है। सभागीय कार्यालय में इस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कार्यालयीन फाइलों के निपटान में तेजी आई है। साथ ही प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनी है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने स्पष्ट किया है कि ई-ऑफिस केवल एक सॉफ्टवेयर मात्र नहीं, कार्य संस्कृति में एक क्रांतिकारी बदलाव है, जिससे आम जनता के कार्यों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो रहा है।
प्रदेश के सभागीय कार्यालय स्तर पर ई-ऑफिस की वर्तमान स्थिति के अनुसार दुर्ग संभागीय कार्यालय में 1373 ई-आफिस काउण्ट के साथ संभाग प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा सरगुजा में 1054 ई-आफिस काउण्ट, बस्तर में 929 ई-आफिस काउण्ट, रायपुर में 356 ई-आफिस काउण्ट तथा संभागीय कार्यालय बिलासपुर में 327 ई-आफिस काउण्ट किया गया है। दुर्ग संभागाीय कार्यालय ने अपनी सक्रियता और बेहतर प्रशिक्षण रणनीति के माध्यम से बहुत कम समय में प्रथम स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप, संभाग स्तरीय सभी सरकारी कार्यालयों में अब भौतिक फाइलों के स्थान पर डिजिटल फाइलों के चलन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे भविष्य में ’जीरो पेंडेंसी’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english