ब्रेकिंग न्यूज़

  रोजगार मेला अब 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में

-200 पदों पर होगी भर्ती
 धमतरी । जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अब 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी ने बताया कि पूर्व में यह रोजगार मेला 10 अप्रैल को आयोजित होना था, जिसमें  संशोधन किया गया है। अब यह रोजगार मेला 15 अप्रैल को आयोजित होगा। रोजगार मेला में शामिल होने के इच्छुक युवा निर्धारित पॉम्पलेट में दिए गए लिंक पर ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।
रोजगार मेला में निजी संस्था के नियोक्ताओं द्वारा क्लाईंट डिलाईट एक्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 तथा सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के 100 पदों, इस तरह कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुके या अध्ययनरत युवाओं का समुचित परामर्श कर इच्छुक युवओं को प्रस्तावित रोजगार मेला में सम्मिलित करना सुनिश्चित करें। साथ ही इच्छुक युवाओं की सूची 06 अप्रैल तक लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में उपलब्ध कराना कराएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english