आशा भोंसले के निधन पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने शोक व्यक्त किया
रायपुर - सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका पद्म विभूषण से अलंकृत 92 वर्षीया आशा भोंसले के रविवार को आकस्मिक निधन पर रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को संगीत के क्षेत्र में एक युग का अवसान और अपूरणीय क्षति निरुपित किया है और कहा है कि लगभग लगातार 8 दशकों तक संगीत के क्षेत्र में हिन्दी, मराठी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में लगभग 12000 से अधिक गानों को सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत करने वाली सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का नाम विश्व में संगीत के क्षेत्र में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके समस्त परिवारजनों, सहयोगियों, मित्रों, इष्टगणों सहित विश्व भर के करोड़ों संगीत प्रेमियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है.













Leave A Comment