ब्रेकिंग न्यूज़

 पाटन को मिली करोड़ों रूपए के विकास कार्यों की सौगात

0- उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया 995.86 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
0- विकसित कृषि संकल्प अभियान की प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दुर्ग. जिले के नगर पंचायत पाटन में सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने यहां पर क्षेत्र के विकास को नई गति देने 09 करोड़ 95 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 508.40 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 487.46 लाख रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस गरिमामय कार्यक्रम के माध्यम से पाटन की अधोसंरचना को नई मजबूती प्रदान की गई। इस ऐतिहासिक अवसर में सांसद श्री विजय बघेल उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पंचायत पाटन के जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को गजमाला पहनाकर स्वागत किया।  
विकास कार्याे के लोकार्पण के पहले उपमुख्यमंत्री श्री साव ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 20 मई तक गांव-गांव में जाकर कृषि संबंधित नई तकनीक एवं सरकारी की योजनाओं की जानकारी देगा और किसानों के साथ सीधा संवाद करेगा।  उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिकायत एवं मांगों संबंधी आवेदनों का तत्परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिये।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि एक ही दिन में इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने पिछले वर्षों की तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कम समय में अधिक कार्य किए हैं। बीते दो वर्षों में नगर पंचायत पाटन को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 23 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है, जिससे शहर के विकास को नई गति मिली है। सड़कों, स्वच्छता, आवास और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत 27 महीनों की राशि के भुगतान के साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को साझा किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राज्य सरकार तेज गति से योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान कर रही है।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने स्वच्छता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सात निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला था, जिसमें पाटन को भी सम्मानित किया गया था और बिल्हा विकासखंड पहले नम्बर था। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश स्वच्छ और सुंदर बने इसके लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध कार्य कर रही है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दें, क्योंकि बाहरी लोग सबसे पहले शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को ही देखते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गांव और शहर में प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। दो सालों में 26 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुई है। सर्वाधिक आवास छत्तीसगढ़ में बन रहे हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की मांग करने पर उन्हें आश्वासन दिया।  
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने 487.46 लाख रुपये की कुल लागत से तैयार हो चुके जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इसमें वार्ड क्रमांक 01 स्थित इंदिरानगर स्कूल में 70 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कक्षों का उद्घाटन शामिल रहा। साथ ही वार्ड क्रमांक 03 में 240.16 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर सह सामुदायिक भवन और वार्ड क्रमांक 12 में महामाया मंदिर के समीप 177.30 लाख रुपये की लागत से तैयार सामुदायिक भवन का भी भव्य लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने पाटन के विभिन्न वार्डों में 508.40 लाख रुपये की स्वीकृत राशि के नए कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत 195.89 लाख रुपये की लागत के विभिन्न 44 निर्माण एवं विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। शहर के जल निकायों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए इनके सौदर्यीकरण व विकास हेतु वार्ड 01 के दुबे डबरी के लिए 50.47 लाख, वार्ड 07 के सरगबुंदिया तालाब के लिए 42.50 लाख, वार्ड 08 के बुद्धु तालाब के लिए 81.16 लाख और वार्ड 12 के महामाया तालाब के लिए 97.53 लाख रूपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसके अतिरिक्त, वार्ड 05 में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 22.87 लाख व डोम शेड कार्य हेतु 10 लाख तथा वार्ड 02 में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 7.98 लाख के कार्यों की भी नींव रखी गई।  
इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, सभापति लो.नि.वि. श्री केवलचंद देवांगन, सांसद प्रतिनिधि श्री सागर पाठक, पीआईसी सदस्य श्री जितेन्द्र कुमार निर्मलकर, श्रीमती नेहा बाबा वर्मा, पार्षदगण श्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, श्री पुरूषोत्तम कश्यप, श्रीमती अनिता सरजू साहू, उप अभियंता श्री प्रवीण कुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हेमंत कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english