बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई अभियान तेज, निगम अमला जुटा
भिलाईनगर| नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आगामी वर्षाऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी छोटे-बड़े नालों एवं नालियों की सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।
निगम द्वारा स्मृति नगर दीनदयाल कॉलोनी, संजय नगर तालाब के सामने, सूर्यकुंड के पीछे स्थित पोलियो अस्पताल, वार्ड क्रमांक 31 दुर्गा पारा तथा जोन-04 खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। सफाई कर्मियों द्वारा नालियों में जमी गंदगी, कचरा एवं अवरोधों को हटाकर पानी के सुचारू बहाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम के सभी जोन का स्वास्थ्य विभाग अमला अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य में जुटा हुआ है। निगम प्रशासन का उद्देश्य बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव एवं गंदगी की समस्या से राहत दिलाना है।
--












Leave A Comment