ब्रेकिंग न्यूज़

धमतरी में AI क्रांति की ओर बड़ा कदम

-AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन
-चयनित युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर
 धमतरी। जिले के युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2026 (AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 ) का   सफल आयोजन  किया गया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) एवं डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
 आज के डिजिटल एवं तकनीक-प्रधान दौर में AI विश्व की सबसे तेजी से विकसित होने वाली और सर्वाधिक मांग वाली तकनीकों में शामिल हो चुका है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को आधुनिक कौशलों से सशक्त बनाने हेतु यह विशेष पहल की गई है। परीक्षा का आयोजन पीजी बीते  रविवार को पी.जी.कॉलेज धमतरी स्थित IT भवन में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 परीक्षा में कुल 107 विद्यार्थियों ने ऑफलाइन तथा 59 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि जिले के छात्र-छात्राओं में AI, डिजिटल स्किलिंग एवं नई तकनीकों के प्रति तेजी से जागरूकता और रुचि विकसित हो रही है।
  परीक्षा के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को आगे विशेष AI Skill Training Program से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को AI Video Generation, Website Development, AI Agents Making, Automation Tools, Digital Productivity, Prompt Engineering तथा आधुनिक तकनीकी समाधान विकसित करने जैसी अत्याधुनिक स्किल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी जानकारी देना नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार, इंटर्नशिप, फ्रीलांसिंग, डिजिटल उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना भी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप Practical एवं Industry-Oriented Learning उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध डिजिटल अवसरों का लाभ उठा सकें।
   कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “आने वाला समय AI एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। यदि युवाओं को समय रहते आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे न केवल बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वयं स्टार्टअप एवं नवाचार के माध्यम से रोजगार सृजक भी बन सकते हैं। जिला प्रशासन धमतरी का प्रयास है कि जिले के युवाओं को वैश्विक स्तर की स्किलिंग उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।”
   उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी युवाओं के लिए नवाचार आधारित प्रशिक्षण, स्टार्टअप प्रमोशन, डिजिटल उद्यमिता एवं टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
   उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व आयोजित Yuva Fest में भी AI Workshop का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया गया था। इस उपलब्धि से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने AI Upskilling Course Entrance Exam में भाग लिया।
  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई प्रतिभागियों ने इसे अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि AI एवं आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण भविष्य में उन्हें बेहतर रोजगार, स्टार्टअप एवं वैश्विक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्य करने के नए अवसर प्रदान करेगा।
   जिला प्रशासन धमतरी की यह पहल जिले को तकनीकी नवाचार एवं डिजिटल स्किलिंग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह प्रयास “स्किल डेवलपमेंट”, “डिजिटल इंडिया” एवं आत्मनिर्भर युवा निर्माण की भावना को मजबूत करने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english