ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्य बड़ी नाली की सफाई के लिए पानी का बहाव बदला, जाम बजरी हटाने का कार्य जारी

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 वृंदा नगर स्थित चैता मैदान के पास मुख्य बड़ी नाली की सफाई का कार्य किया जा रहा है। नाली में जमा बजरी एवं मलबे के कारण जल प्रवाह बाधित हो रहा थाए जिससे जल निकासी प्रभावित होने की संभावना बनी हुई थी।
   निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार सफाई दल द्वारा मुख्य नाली को अस्थायी रूप से बांधकर पानी के बहाव को दूसरी दिशा में मोड़ा गया है, ताकि नाली के भीतर जमा बजरी, मिट्टी एवं अन्य अवरोधों को आसानी से हटाया जा सके। सफाई कार्य के लिए खुदाई कर जाम हिस्सों को साफ किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नाली की नियमित सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी तथा वर्षा ऋतु के दौरान पानी की निकासी बेहतर ढंग से हो सकेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी नाली सफाई कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से जमा मलबे के कारण पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा था। निगम द्वारा समय रहते की जा रही कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english