दुर्ग के वार्ड क्र. 46 में योग प्रशिक्षण का जिम्मा मिला भूमिका उपाध्याय को
-रोजाना सुबह 6.00 बजे से 7.30 बजे योग आसनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है
दुर्ग। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग के अनेक क्षेत्रों में नि:शुल्क योगाभ्यास केंद्र शुरू किए गए हैं। हाल ही में, महावीर खेल मैदान बोरसी, न्यू आदर्श नगर और वार्ड क्र. 46 में ओम्कारेश्वर मंदिर के पीछे जिम क्लब पद्मनाभपुर में नि:शुल्क योगाभ्यास केंद्र शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने इन केंद्रों का शुभारंभ किया।

इन केंद्रों में लोगों को योग की शिक्षा देने के लिए स्थानीय योग प्रशिक्षकों की मदद ली जा रही है। वार्ड क्र. 46 में ओम्कारेश्वर मंदिर के पीछे जिम क्लब पद्मनाभपुर में हॉकी खिलाड़ी और योग प्रशिक्षक भूमिका उपाध्याय की देखरेख में योगाभ्यास कराया जा रहा है। भूमिका उपाध्याय ने बताया कि योग केंद्रों में रोजाना प्रात: 6.00 बजे से 7.30 बजे योग आसनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क है। भूमिका ने बताया कि योग करने के कई फायदे हैं। योग हमारे शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाता है। योग हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देने के साथ ही तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। इन योगाभ्यास केद्रों के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि वे किसतरह योग को अपनाकर स्वस्थ और निरोगी काया प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं वार्ड क्र. 51 महावीर खेल मैदान बोरसी दुर्ग में योगाभ्यास केंद्र की जिम्मेदारी योग प्रशिक्षक जानकी सिन्हा और न्यू आदर्श नगर दुर्ग में स्निग्धा शर्मा को दी गई है।



.jpg)










Leave A Comment