छत्तीसगढ़ राज्य में 14 अगस्त को ""भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस"" का होगा आयोजन
-कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
बालोद। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को 14 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले ""भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस"" पर आयोजन के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा 14 अगस्त, 2026 को "भारत विभाजन की विभिषिका स्मरण दिवस" पर देशभर में विभिन्न स्मृति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारत विभाजन की दुखद वास्तविकताओं से अवगत कराना तथा उससे प्रभावित लाखों लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। "भारत विभाजन की विभिषिका स्मरण दिवस" के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। भारत विभाजन से प्रभावित सभी दिवंगत जनों की स्मृति में दो मिनट का मौन एवं मतुआ समुदाय के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं योगदान पर आधारित लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन , विमोचन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के संबोधन, विभाजन के पीड़ितों की स्मृति में कैंडल मार्च (मोमबत्ती यात्रा) का आयोजन एवं विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में व्याख्यान, परिचर्चा तथा अन्य जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 01 अगस्त से 15 सितंबर, 2026 तक MyGov पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज़ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में भाग लेने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय द्वारा विभाजन से प्रभावित लोगों की पीड़ा एवं संघर्ष को प्रदर्शित करने हेतु एक विशेष प्रदर्शनी वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री फिल्में) तैयार की गई है। डिजिटल स्वरूप में संबंधित पोर्टल से डाउनलोड कर राज्य के उपयुक्त सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, संग्रहालयों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जा सकती है। इसके साथ ही 14 अगस्त, 2026 को राज्यपाल अथवा मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में राज्य स्तरीय स्मृति समारोह का विशेष आयोजन भी किया जाएगा।

.jpg)











Leave A Comment