ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर पंचायत गुंडरदेही में हुआ सेवा सेतु शिविर का आयोजन, नागरिकों को योजनाओं का मिला लाभ

0- प्रधानमंत्री आवास योजना के 43 प्रकरणों का निराकरण, 35 नई डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गईं
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आम नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने के लिए सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत गुंडरदेही के वार्ड क्रमांक 13 स्थित सामुदायिक भवन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया।
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल
शिविर में नगर पंचायत सहित ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। शिविर में नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के 43 प्रकरणों का निराकरण
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पूर्व में प्राप्त 43 आवेदनों का निराकरण किया गया। हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 35 नए प्रकरणों की डीपीआर तैयार कर राज्य शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई। इससे पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी।
स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण और श्रम योजनाओं का पंजीयन
शिविर में नगर की सभी स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। साथ ही श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पात्र श्रमिकों के आवेदन एवं आवश्यक प्रपत्र जमा कर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई।
सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english