ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर पंचायत डौंडी में सेवा सेतु शिविर आयोजित, आवेदनों का हुआ पंजीयन

0- राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत डौंडी द्वारा सांस्कृतिक भवन डौंडी में सेवा सेतु शिविर 2026 आयोजित किया गया।
एक ही स्थान पर मिली विभिन्न विभागों की सेवाएं
शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नागरिकों को अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा मिली। संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की।
नगर पंचायत डौंडी में आयोजित सेवा सेतु शिविर में कुल 06 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राशन कार्ड से संबंधित 02, वृद्धावस्था पेंशन का 01, प्रधानमंत्री आवास योजना का 01, नामांतरण का 01 तथा रंगमंच निर्माण एवं मरम्मत से संबंधित 01 आवेदन शामिल है। इन आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरल, सहज और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा। जिन आवेदनों का निराकरण तत्काल संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा गया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोहंतीन चैरका, उपाध्यक्ष श्री संजीव मानकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री सोमेश कुमार सोरी, जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री मनीष झा, श्री दिनेश अग्रवाल, श्री संतोष कुमार देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित नगर पंचायत के पार्षदगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पंचायत डौंडी द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाले सेवा सेतु शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english