ब्रेकिंग न्यूज़

 ग्राम पंचायत मोखा में सेवा सेतु शिविर आयोजित

0- ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी और सेवाओं का मिला लाभ
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों तक शासकीय योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत गुरूर के ग्राम पंचायत मोखा में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, जिला सदस्य एवं सभापति, जनपद सदस्य, सरपंचगण सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर
सेवा सेतु शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
सेवा सेतु शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी और सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिली।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english