ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम स्वनिधि से साहिन के व्यवसाय को मिला सहारा, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान

 *15 हजार रुपए के ऋण से बढ़ाया फल-सब्जियों का कारोबार, आमदनी में हुई वृद्धि*
 रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं के लिए ऐसा ही सहारा बन रही है। योजना का लाभ लेकर रायपुर की साहिन खान ने अपने फल एवं सब्जी के व्यवसाय को आगे बढ़ाया और अब वे आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
 साहिन खान फल एवं सब्जियों का व्यवसाय करती हैं। सीमित पूंजी के कारण वे अपनी दुकान में जरूरत के अनुरूप पर्याप्त सामान नहीं रख पाती थीं। इसका सीधा असर उनके व्यवसाय और आमदनी पर पड़ता था। ग्राहक की मांग के अनुरूप फल-सब्जियां उपलब्ध नहीं होने से कारोबार को आगे बढ़ाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
 इसी बीच उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। योजना के माध्यम से उन्हें 15 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से साहिन ने अपनी दुकान के लिए आवश्यक फल एवं सब्जियों की मात्रा बढ़ाई। दुकान में पर्याप्त सामान उपलब्ध होने से ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी और उनका व्यवसाय भी बेहतर ढंग से चलने लगा।
 छोटी सी मदद ने दिया आगे बढ़ने का हौसला
 साहिन बताती हैं कि पूंजी की कमी के कारण पहले व्यवसाय को बढ़ाना कठिन था। पीएम स्वनिधि से मिली आर्थिक सहायता ने उनकी इस परेशानी को दूर किया। अब दुकान में जरूरत के अनुसार सामान रख पा रही हैं, जिससे उनकी आमदनी में भी वृद्धि हुई है। बेहतर होती आर्थिक स्थिति ने उनमें भविष्य को लेकर नया आत्मविश्वास जगाया है।
 साहिन की कहानी बताती है कि सही समय पर मिला छोटा सा आर्थिक सहयोग भी किसी मेहनतकश परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। पीएम स्वनिधि योजना ने उनके छोटे व्यवसाय को मजबूती देने के साथ आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी प्रशस्त किया है।
 साहिन कहती हैं कि योजना से मिली सहायता के बाद मेरा व्यवसाय पहले से बेहतर चल रहा है। अब दुकान में पर्याप्त सामान रख पाती हूं और आमदनी भी बढ़ी है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english