ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य, अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

-हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 08 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 23 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 08 दिसम्बर 2026 तक तथा हायर सेकण्डरी की परीक्षा 23 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 10 दिसम्बर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों  ने बताया कि परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से संबंधित विषयवार समय-सारिणी की जानकारी अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की विस्तृत समय-सारिणी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की कार्यालयीन वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहां से छात्र-छात्राएं समय-सारिणी डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा समस्त परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा की तिथियों एवं समय की जानकारी समय रहते प्राप्त कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित हों। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english