ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा सेतु शिविर से रायपुर दक्षिण विधानसभा के 6,331 हितग्राही लाभान्वित

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा - जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
*विधायक सुनील सोनी ने किया शिविर का निरीक्षण, कहा-कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से न रहे वंचित*
*पीएम आवास की भवन अनुज्ञा, राशन कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ किए गए वितरित*
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में ‘सेवा सेतु के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं और सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंच रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अश्विनी नगर स्थित महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर में 6,331 हितग्राही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए। शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ 180 हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ एवं स्वीकृति संबंधी दस्तावेजों का वितरण किया गया। 
 शिविर में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें मिल रहे योजनाओं के लाभ और सुविधाओं की जानकारी ली। सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सेवा सेतु के माध्यम से शासन स्वयं नागरिकों के द्वार तक पहुंच रहा है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से लोगों का समय बच रहा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को संवेदनशीलता के साथ योजनाओं से लाभान्वित करने कहा।
 रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 4, 5 एवं 6 के अंतर्गत आने वाले 17 वार्डों के नागरिकों की सुविधा के लिए आयोजित शिविर में विधायक श्री सोनी ने विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली।
 विधायक श्री सोनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र नागरिक को उसकी पात्रता के अनुरूप शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाकर एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
 *प्रधानमंत्री आवास योजना से 279 हितग्राही लाभान्वित*
 शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 279 हितग्राही लाभान्वित हुए, जिनमें 15 हितग्राहियों को शिविर स्थल पर भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। राशन कार्ड से 36 हितग्राही लाभान्वित हुए, जिनमें 15 को शिविर में राशन कार्ड प्रदान किए गए। नल कनेक्शन, पेंशन योजना, विवाह पंजीयन और ट्रेड अनुज्ञप्ति सहित नगर निगम की अन्य सेवाओं का लाभ भी नागरिकों को मिला। 
 *आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के साथ बाढ़ प्रभावितों को मिली राहत*
 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से 943 हितग्राहियों को आय प्रमाण पत्र, 71 को जाति प्रमाण पत्र तथा 146 को निवास प्रमाण पत्र से संबंधित लाभ मिला। वहीं बाढ़ आपदा राहत के अंतर्गत 292 हितग्राही लाभान्वित हुए। शिविर स्थल पर 40 आय प्रमाण पत्र, 20 जाति प्रमाण पत्र, 20 निवास प्रमाण पत्र तथा 60 हितग्राहियों को बाढ़ आपदा राहत चेक वितरित किए गए। 
 *श्रमिक परिवारों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
 श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रमिक परिवार लाभान्वित हुए। निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी हेतु सहायता राशि योजना से 1,153 हितग्राही, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से 328, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना से 236 तथा मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना से 195 हितग्राही लाभान्वित हुए। 
 इसके अलावा मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना सहित अन्य श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को मिला।
 *स्वास्थ्य परीक्षण के साथ शिशुओं का हुआ अन्नप्राशन*
 महिला एवं बाल विकास विभाग की नोनी सुरक्षा योजना से 84 हितग्राही लाभान्वित हुए, जिनमें 10 हितग्राहियों को शिविर में लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क बस यात्रा पास तथा पात्र आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रदान किए गए।
 इस अवसर पर जनप्रतिनिधि ,नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा सहित नगर निगम एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english