ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने मत्स्य पालक युवा हसमुख निषाद के व्यवसाय को दी नई उड़ान

-अब वे दूर दूर के बाजारों में आसानी से मछली का कर रहे हैं विक्रय
 बालोद। सच्ची लगन, मेहनत और सरकार की सही नीतियां किसी भी व्यक्ति की तकदीर बदल सकती हैं। बालोद जिले के ग्राम खैरवाही के युवा हसमुख निषाद ने इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने उनके जीवन में एक ऐसा सकारात्मक बदलाव लाया है, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बन गया है।
 हसमुख निषाद बताते हैं कि उनके परिवार का मुख्य व्यवसाय शुरू से ही मछली पालन का रहा है। उनकी तीन पीढ़ियां इस कार्य को पूरी ईमानदारी से करती आ रही हैं। हालांकि, पारंपरिक तरीका होने और पर्याप्त संसाधनों की कमी के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति लंबे समय तक बेहद कमजोर बनी रही। स्थिति यह थी कि मछली पकड़ने के बाद उसे बाजार तक पहुंचाने के लिए उन्हें किराए के वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें एक बड़ी कमाई किराए चुकाने में ही चली जाती थी।
 केंद्र और राज्य शासन की संयुक्त पहल से मत्स्य पालक हसमुख के जीवन में नया सवेरा आ गया है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उन्हें एक चार पहिया वाहन (पिकअप) की सहायता प्रदान की गई। यह वाहन उनके व्यवसाय के विस्तार के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। इस गाड़ी के मिलने से अब वे बिना किसी परेशानी के अपने गांव से लेकर आसपास और दूर-दराज के बाजारों तक ताजी एवं जीवित मछलियों का परिवहन और विक्रय कर रहे हैं। स्वयं का वाहन होने से अब हसमुख को न केवल किराए की चिंता से मुक्ति मिल गई है, बल्कि परिवहन लागत घटने से उनकी आमदनी में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। आर्थिक तंगी से जूझने वाला उनका परिवार अब एक आत्मनिर्भर और स्थिर जीवन की ओर अग्रसर है। हसमुख का मानना है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मछली पालकों के लिए एक बेहद कल्याणकारी और मददगार योजना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के द्वार खुले हैं।
अपनी इस सफलता से गदगद होकर हसमुख निषाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति अपनी और अपने परिवार की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन जिस प्रभावी तरीके से हो रहा है, उससे एक जरूरतमंद और मेहनतकश युवा आगे बढ़ रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english