ब्रेकिंग न्यूज़

 पांच गांवों के ग्रामीणों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल

0- जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश
रायपुर. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-05 में संचालित जनचौपाल एवं जनसमस्या निवारण अभियान के तीसरे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने ग्राम बरोंडा, अड़सेना, मोहंदी, गनियारी और पिकरीडीह पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।
अभियान की शुरुआत ग्राम बरोंडा से हुई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार विश्वरंजन भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और अपनी मांगों से अवगत कराया। श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य करने और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा।
श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि जनचौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, उनके समाधान की जिम्मेदारी तय करना और विकास कार्यों को गति देना है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। अभियान के  दौरान   पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english