कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी से बुधराम साहू को 5 हजार की आर्थिक सहायता दी
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ नगर रायपुर निवासी श्री बुधराम साहू को जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय में श्री साहू को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से निरंतर सहायता प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।











.jpg)
Leave A Comment