ब्रेकिंग न्यूज़

​बूथ सशक्तीकरण और समाज सेवा ही भाजपा का मूल आधार : कर्मवीर सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह रायपुर जिला भाजपा के स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागतादि  व आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा
रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा है कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से बूथ स्तर पर शुरू करनी होगी। सभी जनप्रतिनिधि सीधे बूथ स्तर के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। इस दृष्टि से प्रत्येक माह जिला, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर अनिवार्य रूप से बैठकें आयोजित की जाएँ। श्री सिंह बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में रायपुर शहर जिला भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत-अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिंह ने माता कौशल्या की पावन धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में संगठन का दायित्व संभालने को अपने लिए गर्व का विषय बताया। पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी तथा सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के निर्धारित छत्तीसगढ़ प्रवास के परिप्रेक्ष्य में स्वागतादि कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कहा कि प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी के आगमन पर शहर में कहीं भी व्यक्तिगत फ्लेक्स या होर्डिंग्स न लगाकर, पूरे शहर को केवल भाजपा के झण्डों से आच्छादित किया जाए। आगामी 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के मासिक प्रसारण में प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी। इसमें अधिक-से-अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। श्री सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सत्ता पाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है। 'हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे' के ध्येय वाक्य के साथ गरीब कल्याण के कार्यों को गति दी जाए।
​भव्य स्वागत हम सबका संगठनात्मक दायित्व : बृजमोहन अग्रवाल
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को विजयादशमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वह प्रदेश है जिसके प्रभारी रहे नितिन नवीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। अब प्रदेश की नई प्रभारी के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी व सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू आ रहे हैं। उनका ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत करना रायपुर के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। श्री अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आग्रह किया।
31 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक चलेंगे व्यापक अभियान : अखिलेश सोनी
भाजपा ​प्रदेश महामंत्री व रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी ने बताया कि रायपुर में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही चुनावी सफलताएँ मिली हैं। आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए श्री सोनी ने बताया कि 31 अक्टूबर को विशाल पदयात्रा का आयोजन होगा। 31 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक लोकतंत्र व भीड़तंत्र विषय पर कार्यक्रम, 'घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ' अभियान तथा प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन सभी विषयों को लेकर व्यापक स्तर पर सोशल मीडिया कैंपेन भी संचालित किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी के स्वागत में निकलेगी बाइक रैली : रमेश ठाकुर
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान मुख्य रूप से 25 अक्टूबर 2026 को नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी के प्रथम रायपुर आगमन की तैयारियों तथा आगामी संगठनात्मक अभियानों पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तय की गई। श्री ठाकुर ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व नवनियुक्त प्रदेश संगठन प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी तथा सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन को भव्य बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद विमानतल (माना एयरपोर्ट) पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इसके उपरान्त माना एयरपोर्ट से लेकर कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय तक 1 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता वाली विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। पूरे मार्ग को पार्टी के झण्डों से सजाया जाएगा तथा निर्धारित स्थलों पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। माना पंचायत क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिए संजय यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, विधायक त्रय पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू व सुनील सोनी, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दन जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, सह प्रभारी प्रीतेश गांधी, प्रदेश मंत्री अमित साहू, रायपुर जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति व अमित मैसेरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, आयोगों के अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english