महाराष्ट्र मंडल में रेंगते हुए बच्चों की दौड़ 24 को
- मराठी मेले में होगी स्पर्धा, रजिस्ट्रेशन आज तक
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शुक्रवार, 23 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं तीन दिवसीय मराठी सोहळा (मराठी मेला) में विविध आयोजनों की श्रृंखला में सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र नगर स्तरीय छह माह से 15 माह तक के रेंगने वाले बच्चों की दौड़ होगी। चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में 24 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे इस प्रतियोगिता के लिए लोगों में जितनी जिज्ञासा है, उससे कहीं ज्यादा उत्साह भी। तभी तो इसमें शामिल होने के लिए नौनिहालों के अभिभावक रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। गुरुवार, 22 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे तक इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल ने बताया कि रेंगते हुए बच्चों की नगर स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रवेश बिल्कुल नि:शुल्क है। वहीं इसमें उपहार का आकर्षण निश्चित ही बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी लुभाएगा। विजेता, उपविजेता, सांत्वना पुरस्कार के अलावा विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे, इनमें हेल्दी बेबी, एक्टिव बेबी और बेस्ट ड्रेस्ड बेबी के फ्राइज़ शामिल हैं। कुल मिलाकर क्राउलिंग बेबी रेस कॉन्टेस्ट के लिए अभी से नौनिहालों के अभिभावकों सहित लोगों में भी काफी उत्सुकता और जोश है।








.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment