ब्रेकिंग न्यूज़

 खेतों के बीच पहुंचीं कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा

0-  पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे सर्वे का किया अवलोकन
0- नगर पंचायत पलारी में डिजिटल सर्वेक्षण की परखी जमीनी हकीकत
0- किसान के खेत में खसरा नंबर 291/6 का किया गया सत्यापन
बालोद. शासन के डिजिटल कृषि सर्वेक्षण को प्रभावी, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जमीनी स्तर पर पहुंचकर फसल के भौतिक सत्यापन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान वे गुरुर विकासखंड के नगर पंचायत पलारी के किसान श्री संतराम साहू, पिता श्री रामू राम साहू के खेत की मेड़ पर अरहर की फसल के बीच से गुजरते हुए पहुंचीं और स्वयं खेत में पीवी ऐप (1.6 वर्जन) के माध्यम से किए जा रहे फसल का भौतिक सत्यापन का अवलोकन किया। उन्होंने किसान के खसरा नंबर 291/6 में दर्ज फसल की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने खेत में पहुंचकर डिजिटल ऐप के माध्यम से फसल की स्थिति का जायजा लिया। इसका उद्देश्य सर्वेक्षण के दौरान दर्ज की जा रही जानकारी और खेत में मौजूद फसल की वास्तविक स्थिति के बीच समानता सुनिश्चित करना है। डिजिटल तकनीक से फसल संबंधी आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
पलारी में लगभग 120 खसरों का सत्यापन शेष
उल्लेखनीय है कि ग्राम पलारी में लगभग 120 खसरों का भौतिक सत्यापन कार्य अभी शेष है। सर्वेयर श्री दीपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पीवी ऐप के नए 1.6 वर्जन के माध्यम से अगले दो दिनों के भीतर सभी शेष खसरा नंबरों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार सत्यापन कार्य में तेजी
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं भौतिक सत्यापन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा स्वयं खेत तक पहुंचकर सत्यापन करना मैदानी कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे सर्वेक्षण कार्य में लगे मैदानी अमले को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप सही एवं वास्तविक जानकारी दर्ज करने में मार्गदर्शन मिलेगा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम गुरूर श्री शिवनाथ बघेल, तहसीलदार श्री हेमंत पैकरा, नायब तहसीलदार श्री रमेश मण्डावी, राजस्व निरीक्षक श्री छबिल कुमरे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english