ब्रेकिंग न्यूज़

शरद पूर्णिमा पर्व पर महापौर मीनल एवं सभापति सूर्यकान्त ने दी शुभकामनायें

सभी नागरिकों से रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील
रायपुर
/रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और  सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ और नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों, एल्डरमैनों ने दिनांक 25 अक्टूबर 2026 रविवार को शरद पूर्णिमा पर्व के अवसर पर समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शान्ति प्रदान करने की सामूहिक विनम्र प्रार्थना परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में की है. इसके साथ ही सभी नगरवासियों से रायपुर  को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी के अनुरूप स्वच्छ, सुन्दर, हरित राजधानी स्मार्ट सिटी बनाने संकल्प लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित रायपुर नगर पालिक निगम के सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों, एल्डरमैनों ने कहा है कि शरद पूर्णिमा पर्व के विशेष अवसर पर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हर वर्ष अर्धरात्रि में चन्द्र किरणों से धरती पर अमृत बरसता है और इस दिन चन्द्र देव सहित देवताओं को खीर का प्रसाद भोग लगाने की प्राचीन काल से परम्परा रही है. अर्धरात्रि को विश्व भर में भगवान श्रीविष्णुजी के मंदिरों में विशेष पूजा, अर्चना, आरती की जाती है. शरद पूर्णिमा का पर्व प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करने वाला माना जाता है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english