जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक 27 अक्टूबर को
कलेक्टर की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से मंथन सभाकक्ष में होगी बैठक
बिलासपुर/जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक समय-सीमा की बैठक के उपरांत होगी।
बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। पूर्ण एवं हस्तांतरित हर घर जल योजनाओं के भुगतान तथा चालित देयकों के भुगतान की स्वीकृति संबंधी विषय रखे जाएंगे। इसके साथ ही राज्योत्सव की थीम ‘नारी शक्ति–युवा उड़ान’ से संबंधित विभागीय मॉडल के प्राक्कलन की स्वीकृति और अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बिलासपुर द्वारा समिति के सभी सदस्य अधिकारियों को निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।





.jpeg)

.jpg)



.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment