ब्रेकिंग न्यूज़

 ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

0- विद्यार्थियों को बाल अधिकार व महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
0- चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के प्रति सजग रहने का दिया गया संदेश
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दल्लीराजहरा स्थित निजी विद्यालय में ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति सजग व जिम्मेदार बनाना रहा।
शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी: नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष श्री तोरण साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता श्री छगन लाल साहू तथा नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के पार्षद श्री भूपेंद्र श्रीवास उपस्थित रहे।
विधिक प्रावधानों एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई सारगर्भित जानकारी
जागरूकता शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार से बचाव तथा बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012), किशोर न्याय अधिनियम 2015, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति तथा मिशन शक्ति के विभिन्न घटकों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए आपात स्थिति अथवा शोषण से बचाव हेतु ‘चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098’ तथा ‘महिला हेल्पलाइन नंबर 181’ के उपयोग की जानकारी दी और किसी भी समस्या के समाधान के लिए इन नंबरों पर संपर्क करने को कहा।
बैनर-पोस्टर के जरिए दिया सुरक्षित वातावरण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान बैनर व पोस्टरों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा महिलाओं व बालिकाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने में समाज की सहभागिता पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक (मिशन शक्ति) डॉ. एस. कुमार, काउंसलर श्री अनिल सिन्हा, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर श्री परमानंद, सुपरवाइजर नेहा चंद्राकर, मोना रावत, मिशन वात्सल्य की मास्टर ट्रेनर (डौंडीलोहारा) रणतिका रात्रे, ओआरडब्ल्यू गुणवती, चैतन्य संस्था से रोशनी यादव, विद्यालय के प्राचार्य सहित रीता लीनियस, दीपा राजेश, संगीता, दुर्गा साहू, सुमन ठाकुर, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english