ब्रेकिंग न्यूज़

 दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पी.एम. किसान दिवस का आयोजन

  दुर्ग / प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत आज बनासकांठा, गुजरात से 24वीं किश्त की राशि प्रधानमंत्री जी द्वारा जारी की गई। उक्त दिवस को ‘‘पी.एम. उत्सव दिवस‘‘ के रूप में पूरे देश में मनाया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरे देश में जिला, विकासखण्ड, सहकारी समिति एवं ग्राम पंचायत पर किया गया। 
जिले में मुख्य कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा एवं पाहंदा (अ) में किया गया। उक्त कार्यक्रम में ‘‘पी.एम. किसान उत्सव दिवस‘‘ के रूप में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का प्रसारण वेब कास्ट के माध्यम से किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा में मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, सभापति कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत दुर्ग श्री गोकुल वर्मा, कुलपति दाऊ वासूदेव कामधेनू विश्वविद्यालय डॉ. आर.आर.बी. सिंह, निदेशक विस्तार सेवाएं दाऊ वासूदेव कामधेनू विश्वविद्यालय डॉ. एम. गेन्दले, उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार भोई, डॉ. विकास खुंणे प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित हुए। इसी अनुक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) में मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम चन्द्राकर, सदस्य जिला पंचायत, अध्यक्षता श्री राजेश चन्द्राकर, सांसद प्रतिनिधि, श्री विजय जैन वरिष्ठ वैज्ञानिक, वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं कृषकगण उपस्थित हुए। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा एवं अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में 70 और 140 कृषक उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम में समस्त जनों ने प्रधानमंत्री जी के किसानों के नाम संदेश को ध्यानपूर्वक सुना एवं इस कार्यक्रम के तहत डी.बी.टी. के माध्यम से 2000 रूपए की 24वीं किश्त जारी करने की प्रक्रिया को देखा। कार्यक्रम के दौरान ही कई किसानों के बैंक खाते में राशि प्राप्त हुई जिससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके तहत जिले के 76395 कृषकों को राशि 15.47 करोड़ रूपए जारी की गई। पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसान परिवार को सलाना 6000 रूपए तीन किस्तों में प्राप्त होती है। योजना अंतर्गत लाभ लेने के लिए वर्ष फरवरी 2019 में पूर्व से भू-धारक किसान आधारकार्ड, फार्मर आई.डी., ऋण पुस्तिका के साथ पंजीयन करा सकते है। किसान भाइयों से अपील की गई है कि जो अभी तक योजना अंतर्गत पंजीयन नहीं कराये है वह शीघ्र नजदीकी लोक सेवा केन्द्र से पंजीयन करा सकते है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों से सीधा संवाद कर खेती किसानी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english