ब्रेकिंग न्यूज़

मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

-2 से 20 नवंबर तक विद्यार्थी ले सकेंगे भाग
निर्वाचन साक्षरता क्लब से जुड़े स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को मिलेगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के महत्व को जानने का अवसर
बालोद/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार युवाओं एवं विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 नवंबर को किया गया है। प्रतियोगिता में 2 से 20 नवंबर 2026 तक विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में उन स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जहां निर्वाचन साक्षरता क्लब संचालित हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपने शैक्षणिक संस्थान के निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
निबंध प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित
निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों को दो विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। इनमें ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ तथा ‘मतदान का महत्व’ शामिल हैं। इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने, लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा प्रत्येक मत के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रश्नोत्तरी में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवाल
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए तीन विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट तथा मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया शामिल हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों और मतदान प्रणाली की जानकारी दी जाएगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को मतदान के प्रति जागरूक करना, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना तथा भविष्य के जिम्मेदार मतदाता के रूप में तैयार करना है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विद्यार्थियों से इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english