ब्रेकिंग न्यूज़

अर्नब तूफान से फसल क्षति का कृषि विभाग व बीमा कंपनी की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे शुरू

3622 किसानों ने टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराई सूचना
बालोद/चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और बेमौसम बारिश से जिले में फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग तथा फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम द्वारा आज 31 अक्टूबर से सघन सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिले के समस्त तहसीलों में सर्वे का काम तेज गति से जारी है और प्रारंभिक चरण में अब तक 180 कृषकों के खेतों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बीमित किसानों को मिलेगा क्षतिपूर्ति दावा
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसल क्षति होने पर जिले के 3622 किसानों द्वारा फसल बीमा के टोल-फ्री नंबर 14447 पर अपनी सूचना दर्ज कराई गई है। फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिए फैलाकर रखी हुई अथवा छोटे बंडलों में बंधी अधिसूचित फसलों को ओला, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा एवं बेमौसम बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर नियमानुसार बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति दावा राशि संबंधित बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। शासन स्तर से बीमा कंपनियों को सूचना प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सर्वे कार्य पूर्ण कर दावा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
समितियों में उतेरा फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध
रबी मौसम वर्ष 2026-27 अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड झलमला द्वारा उतेरा फसलों के उन्नत बीजों का भंडारण जिले की सेवा सहकारी समितियों में प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक समितियों में 80 क्विंटल तिवड़ा तथा 78 क्विंटल सरसों बीज का भंडारण कराया जा चुका है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के किसानों से अपने संबंधित सेवा सहकारी समितियों से संपर्क कर सुगमतापूर्वक उतेरा फसलों के उन्नत बीजों का क्रय कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english