जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब 5 नवंबर को
जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे से होगी बैठक, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई सूचना
बालोद/जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक की तिथि में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली बैठक अब 5 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक का एजेंडा पूर्ववत रहेगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा जारी संशोधित सूचना के अनुसार बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों को उपस्थित होने की सूचना दी गई है। इसके साथ ही सभी विभागों एवं कार्यालय प्रमुखों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक के आयोजन का उद्देश्य जिला पंचायत से संबंधित विषयों पर चर्चा कर ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को गति प्रदान करना है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति से योजनाओं की प्रगति एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर चर्चा करने में सहायता मिलेगी।
जिला पंचायत प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संशोधित तिथि और समय के अनुसार बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।












.jpg)
Leave A Comment