ब्रेकिंग न्यूज़

ईपीएफओ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

-प्रदेश के 25 जिलों में ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रमों के माध्यम से भी किया गया स्थापना दिवस का प्रचार-प्रसार
-अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा; क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
 रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा संगठन का स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में विशेष साज-सज्जा, जन-जागरूकता गतिविधियों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य संगठन की गौरवशाली यात्रा को याद करने के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द एवं टीम भावना को मजबूत करना रहा।
 स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा रात्रि में विशेष प्रकाश व्यवस्था की गई। कार्यालय के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सूचनात्मक बैनर लगाए गए, जिनके माध्यम से कार्यालय पहुंचने वाले अंशधारकों और आगंतुकों को संगठन के स्थापना दिवस तथा उसकी उपलब्धियों एवं कार्ययात्रा से संबंधित जानकारी दी गई।
 समारोह के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और उनके परिजनों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 जयवदन इंगले ने की। समारोह के समापन पर उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
 स्थापना दिवस के संदेश को प्रदेशभर में पहुंचाने के उद्देश्य से अक्टूबर 2026 के दौरान छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में आयोजित जिला स्तरीय ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रमों में भी विशेष बैनर प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से अंशधारकों और आम नागरिकों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की स्थापना दिवस संबंधी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर का यह आयोजन संगठन की संस्थागत प्रतिबद्धता और सामूहिक कार्यसंस्कृति को रेखांकित करने के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच एकजुटता, आपसी सहयोग और संगठनात्मक भावना को मजबूत करने का माध्यम बना।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english