राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति निराकरण सूची का प्रकाशन
बालोद. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बालोद द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति निराकरण सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जारी की गई यह सूची जिले के आधिकारिक वेब पोर्टल www.balod.gov.in पर अपलोड कर दी गई है, जहां से अभ्यर्थी इसका अवलोकन एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इसके अंतर्गत प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन कर अभ्यर्थियों से 02 से 11 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त दावा-आपत्तियों के परीक्षण एवं निराकरण उपरांत अंतिम निराकरण सूची का प्रकाशन की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट www.balod.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।











Leave A Comment