ब्रेकिंग न्यूज़

 चेकलिस्ट लेकर धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचे प्रभारी सचिव

0- मस्तूरी के चार केन्द्रों का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाएं
बिलासपुर. धान खरीदी के शुरुआती दौर में अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने मस्तूरी विकासखंड के चार धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। चेकलिस्ट के साथ पहुंचे श्री पिंगुआ ने किरारी, टिकारी, मल्हार और धुर्वाकारी केन्द्रों में खरीदी की तैयारियां और व्यवस्थाएं मौके पर परखीं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल भी उनके साथ थे। प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष जताते हुए उन्होंने किसानों से चर्चा कर सुझाव लिए।
किरारी केन्द्र में श्री पिंगुआ ने किसान श्री जनकराम साहू के धान की तौल कराई और नमी मापने की प्रक्रिया देखी। श्री साहू करीब 10 क्विंटल धान लेकर पहुंचे थे। उनके पास 47 डिसमिल कृषि भूमि है और उन्होंने पिछले वर्ष भी लगभग इतनी ही मात्रा में धान बेचा था। आज केन्द्र में धान बेचने पहुंचे वे अकेले किसान थे। समिति में 1,166 किसान पंजीकृत हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अब तक करीब 2 प्रतिशत कटाई हुई है। सरना धान का रकबा अधिक होने से केन्द्रों में अभी कम आवक है; दिसंबर के प्रथम सप्ताह से आवक बढ़ने की संभावना है।
प्रभारी सचिव ने सभी केन्द्रों में तौल मशीनों की नियमित जांच और कैमरा, छाया, पेयजल तथा शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई नियमित रखने और किरारी समिति के जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई करने को कहा। श्री पिंगुआ ने धान की समुचित स्टैकिंग पर जोर देते हुए बताया कि इस बार डीओ प्रक्रिया खरीदी समाप्त होने के बाद, 15 जनवरी के पश्चात होगी। सुव्यवस्थित स्टैकिंग से भौतिक सत्यापन में सुविधा होगी।
किसानों ने बताया कि खरीदी के दूसरे दिन ही भुगतान मिलने से उन्हें राहत मिल रही है। शासन के इस फैसले की भी उन्होंने सराहना की कि 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी 21 क्विंटल तक की आदान सहायता मिलेगी। शुरुआती दौर में छोटे किसानों से धान खरीदा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में करीब 500 किसानों ने 13,500 क्विंटल धान बेचा है, जिसका मूल्य लगभग 4.25 करोड़ रुपये है।निरीक्षण के दौरान खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर, सहकारी बैंक के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा, एसडीएम श्री बजरंग वर्मा, नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे और जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english