ब्रेकिंग न्यूज़

 जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या

रायपुर।जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुंचने के बाद रायगढ़ जिले के नूनदरहा गांव की महिलाओं की दिनचर्या में बड़ा बदलाव आया है। पहले रोज पानी जुटाने में घंटों मेहनत करने वाली महिलाओं को अब घर में ही पेयजल मिलने से राहत मिली है। पानी ढोने की मशक्कत कम होने से उनका समय और श्रम बच रहा है। इसका सीधा असर घरेलू कामकाज, बच्चों की देखभाल और परिवार की स्वच्छता पर पड़ रहा है। गांव की श्रीमती शांति चौहान भी इस बदलाव से लाभान्वित हुई हैं। कभी पानी का इंतजाम उनकी रोज की बड़ी चिंता थी, लेकिन अब घर में नल से पानी मिलने से वे परिवार और दूसरे जरूरी कामों के लिए अधिक समय निकाल पा रही हैं।रायगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 47 किलोमीटर दूर तमनार विकासखंड की ग्राम पंचायत नूनदरहा में 331 परिवार और 1281 की आबादी है। पहले यहां दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाना महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी थी। गर्मियों में पानी की कमी से खाना बनाने, कपड़े धोने और घर की साफ-सफाई जैसे काम भी प्रभावित होते थे। महिलाओं का काफी समय पानी के इंतजाम में निकल जाता था।
जल जीवन मिशन के तहत गांव में घरों तक नल से पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। घरों में नल कनेक्शन मिलने से पानी ढोकर लाने की जरूरत कम हुई है। अब रसोई, कपड़ों की धुलाई और साफ-सफाई के काम पहले से आसान हुए हैं। इससे परिवार की स्वच्छता पर भी बेहतर ध्यान देना संभव हुआ है।
नूनदरहा की श्रीमती शांति चौहान को पहले परिवार की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में काफी समय लगाना पड़ता था। घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद उनकी दिनचर्या आसान हुई है। अब वे पानी के इंतजाम में लगने वाला समय बच्चों, परिवार और घरेलू कामकाज को दे पा रही हैं। पानी की उपलब्धता से व्यक्तिगत स्वच्छता और घर की साफ-सफाई पर ध्यान देना भी सरल हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता के साथ जल स्रोतों के संरक्षण, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और जल की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। नूनदरहा में घर तक पानी पहुंचने से महिलाओं को मिल रही राहत बताती है कि बुनियादी सुविधा का सीधा असर उनके जीवन पर पड़ता है। पानी जुटाने का बोझ कम होने से उन्हें अपनी रुचि और आजीविका से जुड़े कार्यों के लिए भी समय निकालने का अवसर मिलता है।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english