ब्रेकिंग न्यूज़

 समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन

-कृषक उन्नति योजना के तहत मिलेगी प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की आदान सहायता, छुईखदान में चार खरीदी केंद्र प्रस्तावित
 खैरागढ़। किसानों की आय बढ़ाने तथा फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा कोदो-कुटकी को MSP में खरीदी करने की विशेष पहल की जा रही है। जिसके तहत कोदो-कुटकी फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी की जाएगी जो किसानों को उनकी उपज का उचित एवं सुनिश्चित मूल्य दिलाने की दिशा में विशेष पहल है। इसके अतिरिक्त कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत कोदो-कुटकी की फसल लेने वाले किसानों को ₹10,000 प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
कृषि विभाग के उप संचालक श्री चित्रांगद ठाकुर ने बताया   कि कोदो-कुटकी फसल उपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा कृषक उन्नति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सेवा सहकारी समितियों में पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। शासन द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 31 दिसंबर 2026 की गई है। अब किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर कोदो-कुटकी का पंजीयन कर सकते हैं।
जिले के छुईखदान विकासखंड में व्यापक स्तर पर दूरांचल क्षेत्र के कृषको के द्वारा कोदो-कुटकी फसल का उत्पादन लिया जा रहा है इन किसानों के कोदो-कुटकी फसल उपज की खरीदी के लिए बकरकट्टा, नचनिया, ठाकुरटोला एवं पाटा (मोथली) को केन्द्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है शासन से खरीदी केन्द्र निर्धारित होने पर इन केन्द्रों के माध्यम से खरीदी किया जायेगा।
योजना में पारदर्शिता एवं पात्र किसानों को वास्तविक लाभ दिलाने के लिए एग्रीस्टेक, एकीकृत किसान पोर्टल एवं गिरदावरी डिजिटल प्रणाली को अनिवार्य किया गया है। एकीकृत किसान पोर्टल पर किसानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी भूमि एवं बोई गई फसल का ऑनलाइन पंजीयन सेवा सहकारी समितियों में कराना होगा। किसान अपनी फसल प्रविष्टि में आवश्यक संशोधन अथवा पंजीयन संबंधी जानकारी के लिए अपने नजदीकी सेवा सहकारी समिति, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा विकासखंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english