ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी,   शुक्रवार तक 2,228 किसानों ने बेचा 69 हजार क्विंटल से अधिक धान

*0- किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं, ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय की प्रक्रिया हुई आसान*
*0- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा उनकी मेहनत का उचित मूल्य*
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। रायपुर जिले में भी धान खरीदी की प्रक्रिया लगातार जारी है। किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच सकें।
जिले में शुक्रवार तक 2,228 किसानों से 69,365.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसकी कुल राशि 1,698.70 लाख रुपए है। जिले में कुल 149 समितियों के अंतर्गत 159 धान उपार्जन केंद्र हैं, जिनमें से 150 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, धान की तौल, नमी परीक्षण एवं धान की स्टैकिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी की नियमित निगरानी करने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए शुरू किए गए तुहर टोकन मोबाइल ऐप से धान विक्रय की प्रक्रिया और अधिक सरल हुई है। किसान घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना धान बेच रहे हैं। इससे किसानों के समय और श्रम की बचत हो रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा तक 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english