ब्रेकिंग न्यूज़

 जिला स्तरीय युवा उत्सव में 230 से अधिक कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, 72 कलाकार राज्य स्तर के लिए चयनित

दुर्ग. जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 18 नवंबर को सतनामी आश्रम, सिविल लाइन कसारीडीह में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में दुर्ग, धमधा एवं पाटन विकासखंड के 230 से अधिक प्रतिभागियों ने 9 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अल्का बाघमार मुख्य अतिथि एवं संयुक्त कलेक्टर श्री उत्तम सिंह पंचारी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। समापन समारोह में पद्मश्री डॉ. आरएस बारले मुख्य अतिथि तथा पार्षद श्रीमती सरिता विनोद चंद्राकर शामिल हुईं।
युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, विकसित भारत चौलेंज ट्रैक एवं क्रिएटिव यूथ रील चौलेंज सहित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिले से चयनित 9 विधाओं के कुल 72 कलाकार राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो कि 10 से 12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा। 
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने कहा कि युवा उत्सव कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करता है तथा युवाओं का मनोबल बढ़ाकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देता है। समापन कार्यक्रम का आयोजन सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री बालकदास डहरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english